ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Nitin Naveen Patna Visit: नई जिम्मेदारियों के साथ बिहार आ रहे नितिन, नवीन तरीके से स्वागत के लिए BJP तैयार

Nitin Naveen Patna Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज यानी मंगलवार को पहली बार पटना आ रहे हैं। राजधानी में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और एयरपोर्ट से मीलर हाई स्कूल तक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है।

Nitin Naveen Patna Visi
नितिन नवीन
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitin Naveen Patna Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज यानी मंगलवार को पहली बार पटना आ रहे हैं। राजधानी में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और एयरपोर्ट से मीलर हाई स्कूल तक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावनी और दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा।


रोड शो के दौरान पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रोड शो दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। इस कारण कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। अधिकारियों ने सड़क किनारे सुरक्षा वड़ियों, पार्किंग प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है।


नितिन नवीन लगभग सुबह 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रोड शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी हर संभावित स्थिति के लिए सतर्क रहेंगे। शहर के कई हिस्सों में रोड शो के चलते यातायात प्रभावित होने की संभावना है, इसलिए आम लोगों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।


इस भव्य रोड शो का उद्देश्य नितिन नवीन के स्वागत के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उनका सशक्त संदेश पहुँचाना है। रोड शो के दौरान जनता के लिए मनोरंजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया है, ताकि यह एक यादगार आयोजन बने।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें