ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Nitin Nabin: नितिन नबीन ने बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह और राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक; निर्विरोध निर्वाचन तय

Nitin Nabin: नितिन नवीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। अमित शाह और राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने। 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका निर्विरोध चुनाव तय माना जा रहा है।

Nitin Nabin
20 जनवरी को ताजपोशी
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitin Nabin: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने। नामांकन प्रक्रिया में जेपी नड्डा, हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके को संगठनात्मक एकता और पार्टी के मजबूत समर्थन के रूप में पेश किया गया।


भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को होने की संभावना है। इस अवसर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के भाजपा वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्रम भव्य स्वरूप लेने की उम्मीद है।


नितिन नवीन को पहले ही कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा चुकी थी, जिससे उनकी भाजपा की कमान मिलने की प्रक्रिया तय हो गई थी। 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका निर्विरोध चुनाव लगभग निश्चित माना जा रहा है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का पूरा समर्थन प्राप्त है।


नितिन नवीन, दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। उनके पिता ने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी। नितिन नवीन का जन्म 1980 में पटना में हुआ। 2005 में उनके पिता के निधन के बाद हुई उपचुनाव में उन्होंने पटना पश्चिमी क्षेत्र से विधायक का पद संभाला। इसके बाद इस सीट पर उनकी लगातार जीत होती रही।


2016 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी और रुतबा लगातार बढ़ता गया। वह पांच बार विधायक और तीन बार मंत्रिपद पर रह चुके हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे अब पूर्णकालिक अध्यक्ष पद में तब्दील किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें