Nitin Nabin: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर खुशी जताई है और उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुये हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
नितिन नबीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है। मुख्यमंत्री ने नितिन नबीन से फोन पर बात कर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनायें दी।




