ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Nitin Gadkari On Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण इतना है कि यहां तीन दिन रहने पर इन्फेक्शन का शिकार हो जाएंगे- नितिन गडकरी

Nitin Gadkari On Delhi Pollution: नितिन गडकरी ने शोध के आधार पर कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से जिंदगी दस साल कम हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई अगर तीन दिन रह जाता है तो उसको कई ना कोई संक्रमण जरूर हो जाएगा।

 Nitin Gadkari On Delhi Pollution
दिल्ली में प्रदूषण इतना है कि यहां तीन दिन रहने पर इन्फेक्शन का शिकार हो जाएंगे- नितिन गडकरी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitin Gadkari On Delhi Pollution: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता जताई है। गडकरी ने शोध के आधार पर कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से जिंदगी दस साल कम हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई अगर तीन दिन रह जाता है तो उसको कई ना कोई संक्रमण जरूर हो जाएगा। 


दिल्ली में प्रदूषण का लेवल बढ़ने पर गडकरी ने चिंता जताते हुए कहा कि प्रदूषण में पेट्रोल और डीजल का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर इतना अधिक है कि शहर में तीन दिन रहने से कोई संक्रमण हो सकता है। उन्होंने एक शोध का हवाला देकर दावा किया कि दिल्ली में प्रदूषण के चलते लोगों की औसतन जिंदगी 10 साल घट रही है। एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि प्रदूषण के कारण दिल्ली और मुंबई रेड जोन में हैं। वायु और जल प्रदूषण के संबंध में काफी काम किए जाने की जरूरत है।


उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुनियादी ढांचों के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संबंधित चिंताओं का समाधान भी राष्ट्रीय विकास के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के लिए नैतिकता, अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी और पर्यावरण महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हमने पर्यावरण मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें