ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Bihar Politics: निशांत कुमार ने राजनीति में आने के दे दिए स्पष्ट संकेत, जानिए.. क्या बोले सीएम नीतीश के बेटे?

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा को लेकर बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से तरह तरह की चर्चा हो रही है. अब खुद निशांत ने राजनीति में आने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं.

Bihar Politics
निशांत की सियासी एंट्री!
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म हैं। सत्ताधारी दल से लेकर विपक्षी दल के नेता निशांत के राजनीति में आने के इंतजार कर रहे हैं हालांकि सभी की नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी है। इसी बीच निशांत ने राजनीति में आने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।


मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत ने कहा कि मीडिया के माध्यम से राज्य के सभी युवाओं को और हर तबके के लोगों का आह्वान करते हैं कि वे मेरे पिता के पक्ष में वोट करें, क्योंकि उन्होंने बिहार का विकास किया। पिछले चुनाव में बिहार की जनता ने 43 सीट दिया, फिर भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा लेकिन इस बार थोड़ा सीट बढ़ाना जरूरी है ताकि आगे भी विकास का काम जारी रहे।


निशांत ने कहा कि अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी आह्वान करता हूं कि पिता जी ने जो 19 साल में काम किया है उसे जन जन तक पहुंचाएं। जनता को मालूम होना चाहिए कि क्या हो रहा है। उसमें कमी नहीं होनी चाहिए, तब जाकर जनता समझेगी कि ये लायक हैं तो ठीक है। एनडीएम पिता जी को सीएम घोषित करें और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें ताकि बिहार के विकास का क्रम जारी रहे।


वहीं जब पत्रकारों ने निशांत से पूछा कि वह सियासत में कब आ रहे हैं, तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि जनता के दरबार में चलते हैं, वह बताएगी कि क्या करना है. बिहार की जनता फैसला करेगी। इसके बाद निशांत सवालों को टालकर हंसते हुए आगे बढ़ गए। बता दें कि पहले निशांत मीडिया के सामने आने से परहेज करते थे लेकिन अब खुलकर सामने आ रहे हैं और हर सवाल का मजबूती के साथ जवाब दे रहें है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें