ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

‘नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं लिया और टूट गए 24 लाख छात्र’ : NEET रिजल्ट को लेकर राहुल गांधी का अटैक

DELHI : NEET के नतीजे आने के बाद इसको लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। छात्र सड़कों पर उतर कर धांधली का आरोप लगा रहे हैं और हंगामा करते दिख रहे हैं। इसको लेकर अब राजनीतिक

‘नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं लिया और टूट गए 24 लाख छात्र’ : NEET रिजल्ट को लेकर राहुल गांधी का अटैक
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : NEET के नतीजे आने के बाद इसको लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। छात्र सड़कों पर उतर कर धांधली का आरोप लगा रहे हैं और हंगामा करते दिख रहे हैं। इसको लेकर अब राजनीतिक दल भी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मामले में नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।


राहुल गांधी ने NEET परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक छात्रों और उनके परिवारों को तोड़कर रखा दिया है। एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं। कितनों को इतने मार्क्स मिल जाते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है। लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावनाओं को नकार रही है’।


राहुल गांधी ने आगे लिखा कि ‘शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से चल रहे इस ‘पेपर लीक उद्योग’ से निपटने के लिए ही कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था। हमने अपने मैनिफेस्टो में कानून बनाकर छात्रों को ‘पेपर लीक से मुक्ति’ दिलाने का संकल्प लिया था। आज मैं देश के सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज़ बनकर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मज़बूती से उठाऊंगा। युवाओं ने INDIA पर भरोसा जताया है, INDIA उनकी आवाज़ को दबने नहीं देगा’।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें