ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

नरेंद्र मोदी ने पूछा..कहां चले जाते हैं आप? हाथ जोड़ नीतीश बोले..अब कही नहीं जाएंगे

DELHI: बिहार में बीजेपी के साथ सरकार बनाने के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे। संसद में प्रधानमंत्री के कक्ष में आज नीतीश की मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई। करीब

नरेंद्र मोदी ने पूछा..कहां चले जाते हैं आप? हाथ जोड़ नीतीश बोले..अब कही नहीं जाएंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: बिहार में बीजेपी के साथ सरकार बनाने के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे। संसद में प्रधानमंत्री के कक्ष में आज नीतीश की मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई। करीब दस मिनट तक चली मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत बेहत दिलचस्प हुई। जेडीयू सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी मिल रही है। 


कहां चले जाते हैं आप?

जेडीयू सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार जब पीएम के चैम्बर में पहुंचे तो नरेंद्र मोदी पहले से उनका इंतजार कर रहे थे। उससे पहले प्रधानमंत्री को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हो रही चर्चा का जवाब देना था। वे नीतीश कुमार के संसद पहुंचने के पहले अपना भाषण समाप्त कर चैम्बर में आकर बैठ चुके थे। नीतीश कुमार हाथों में बुके लिये जब उनके कक्ष में घुसे तो पीएम ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 


सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने मिलते ही नीतीश से सवाल पूछा। पीएम बोले..हमलोगों को छोड़कर कहां चले जाते हैं आप? इसका जवाब नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर हंसते हुए दिया। नीतीश बोले..हो जाता है कभी-कभी..अब यहां से कहीं नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि राजद के साथ जाने से उन्हें क्या-क्या परेशानी हो रही थी। दोनों नेताओं के बीच दस मिनट तक हल्की फुल्की बातें होती रही। 


प्रधानमंत्री से नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। लेकिन जेडीयू सूत्रों ने बताया कि दोनों की मुलाकात में शीट शेयरिंग पर कोई चर्चा नहीं हुई है। ना ही बिहार में सरकार चलाने को लेकर कोई बात हुई है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार एक दूसरे का हालचाल जानने और देश की राजनीतिक परिस्थितियों पर ही चर्चा करते रह गये। नरेंद्र मोदी ज्यादातर चुप ही रहे। नीतीश कुमार ने ही कांग्रेस और राजद से लेकर इंडिया गठबंधन के अपने अनुभवों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। 


बता दें कि 12 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और उसी दिन एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट भी होगा। बिहार की राजनीति के लिए 12 फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण होगा। इस दिन सरकार अपना बहुमत पेश करेगी। हालांकि आरजेडी की तरफ से दावा किया जा रहा है खेला अभी बाकी है। 


फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। इससे पहले जी 20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन के डिनर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के पांच महीने बीत गये हैं। आज दिल्ली में फिर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें