ब्रेकिंग
मृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाबिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाबिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब

नीतीश के गृह क्षेत्र में लोजपा (रामविलास) का कार्यक्रम, बोले चिराग..JDU के कई नेता उनके संपर्क में

NALANDA: नालंदा के थरथरी प्रखंड स्थित हाई स्कूल में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सा

नीतीश के गृह क्षेत्र में लोजपा (रामविलास) का कार्यक्रम, बोले चिराग..JDU के कई नेता उनके संपर्क में
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: नालंदा के थरथरी प्रखंड स्थित हाई स्कूल में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। चिराग भईया जिन्दाबाद के नारे लगाये गये। इस मौके पर चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया। 


इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि अपनी पार्टी में टूट की वजह से मुख्यमंत्री जी को अब डर लग रहा है। उनके कई विधायक और सांसद दूसरे दलों के संपर्क में हैं। जेडीयू के कई नेता तो उनकी पार्टी लोजपा रामविलास पार्टी के भी संपर्क में हैं। नीतीश पर तंज कसते हुए चिराग ने कहा कि जो लोग दूसरे की पार्टी को तोड़ने का काम करते हैं उन्हें हमेशा यह डर सताता है। क्योंकि जैसी करनी वैसी भरनी। 


वही नालंदा से लोकसभा प्रत्याशी इस बार कौन होगा?  मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नालंदा से कौन लोकसभा उम्मीदवार होगा यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा। सतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि कभी नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने में सतीश कुमार की अहम भूमिका थी। नालंदा में यह तीसरा कार्यक्रम लोजपा रामविलास का है जो इनके द्वारा इतनी खुबशुरती से संपन्न कराया गया। 


चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में लोजपा रामविलास के कार्यक्रम के दौरान यह देखने को मिला कि यहां के लोगों में नीतीश कुमार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। नालंदा के लोग खुद कह रहे हैं बिहार को नीतीश ने बर्बाद करके रख दिया है। चिराग ने कहा कि आखिर नीतीश जी से कहां चूक हुई कि उनके गृह क्षेत्र के ही लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं। 


चिराग ने नालंदा की जनता से कहा कि जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का नारा लगवाते हुए कहा कि चिराग को आप सबके सहयोग की जरूरत है। क्या आप लोग हमारा साथ देंगे? चिराग के इस सवाल पर लोगों ने एक सूर में हामी भर दी और अपने दोनों हाथ उठाकर साथ चलने की बात कही। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें