ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, सियासी जंग में जाने से पहले ही डाले हथियार

Bihar Election 2025: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया। गौड़ा बौराम सीट से नामांकन की अटकलों के बीच उन्होंने डिप्टी सीएम बनने की इच्छा जताई। राजद के उम्मीदवार के पर्चा भरने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की नाराजगी की बातें सामने आई थीं। चर्चा यहां तक थी कि मुकेश सहनी कम सीटें मिलने से नाराज हैं और महागठबंधन से अलग हो सकते हैं लेकिन आखिरकार मामला सुलझ गया। सहनी के गौड़ा बौराम सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी लेकिन अब चुनाव मैदान में जाने से पहले ही सहनी ने हथियार डाल दिए हैं।


दरअसल, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट से नामांकन करने की बात कहने वाले सहनी ने अब सीधे चुनावी मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है। वीआईपी की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया था कि सहनी शुक्रवार को गौड़ा बौराम सीट से नामांकन करेंगे। 


नामांकन के अंतिम दिन राजद प्रत्याशी अफजल अली ने इसी सीट से पर्चा दाखिल कर दिया, जिसके बाद सहनी के चुनाव लड़ने पर संशय गहराने लगा। मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया है कि उनका लक्ष्य चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि महागठबंधन की सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने राज्यसभा जाने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है। 


गोरोबोराम विधानसभा से अपने भाई संतोष सहनी के नामांकन करवाने पहुंचे मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि वह इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन महागठबंधन की सरकार कैसे बने इसके जोर सोर से मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार मे महागठबंधन की सरकार बनेगी। सीटों पर समझौता के संबंध में उन्होंने कहा कि सारी बातें एक से दो दिनों में स्पष्ट हो जाएंगी।


बता दें कि सीट बंटवारे को लेकर वीआईपी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के बीच सहमति गुरुवार रात बनी थी। इसके बाद गौड़ा बौराम सीट राजद के हिस्से में चली गई, जिससे वीआईपी प्रमुख को पीछे हटना पड़ा हालांकि इस सीट से सहनी ने अपने भाई को संतोष सहनी को मैदान में उतार दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें