ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Modi surname case: रांची की कोर्ट में राहुल गांधी के मामले पर हुई सुनवाई, जानिए.. अदालत में क्या हुआ?

RANCHI: मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। गुजरात के आलावा बिहार और झारखंड की अदालतों में भी राहुल गांध

Modi surname case: रांची की कोर्ट में राहुल गांधी के मामले पर हुई सुनवाई, जानिए.. अदालत में क्या हुआ?
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। गुजरात के आलावा बिहार और झारखंड की अदालतों में भी राहुल गांधी के खिलाफ मामले चल रहे हैं। इसी मामले सूरत की कोर्ट से दो साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता तक जा चुकी है। रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को मानहानि के मामले पर सुनवाई हुई। राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट से सुनवाई के लिए समय मांगा है।


दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि आखिर ये कैसे हो रहा है कि सभी चोरों के उपनाम मोदी हैं। राहुल के उस बयान पर आपत्ति जताते हुए रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी नाम के व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस किया था।


इस मामले पर सुनवाई करते हुए रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को 22 मई को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश जारी किया था। कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए राहुल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और सशरीर उपस्थित होने से छूट की अर्जी लगाई थी। आज सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने एमपी-एमएलए कोर्ट को बताया कि झारखंड हाई कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई लंबित है। ऐसे में सुनवाई के लिए और समय दिया जाए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें