ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Patna News: पटना में PPU की सीनेट मीटिंग में भारी बवाल, MLC नवल किशोर ने कुलसचिव को दी मारने की धमकी

Patna News: राजधानी पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की सीनेट की बैठक में जमकर हंगामा हुआ. बैठक में मौजूद एमएलसी नवल किशोर यादव ने कुलसचिव के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें मारने तक की धमकी दे दी.

Patna News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की सीनेट की बैठक में भारी बवाल हो गया है। गुरुवार को सीनेट की बैठक शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान बैठक में मौजूद सीनेट के सदस्य एमएलसी नवल किशोर यादव अपनी मर्यादा को लांघ गए और कुलसचिव से तुम तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करने लगे। इतना ही नहीं नवल किशोर ने कुलसचिव को मारने तक की धमकी दे डाली।


दरअसल, पाटलिपुत्र विश्वविद्य़ालय में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। कुलपति और कुलसचिव के बीच विवाद की खबरों के बीच अब एक नया मामला सामने आ गया है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक बुलाई गई थी। बैठक की शुरूआत होते ही हंगामा शुरू हो गया। बैठक में मौजूद बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव कुलसचिव से भिड़ गए और जो नहीं बोलना चाहिए वह भी बोल गए।


एमएलसी नवल किशोर यादव ने कुलसचिव के साथ आमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और मंच पर आकर उन्हें मारने और पीटने तक की बात कह दी। इस दौरान उन्होंने कुलसचिव के साथ गाली गलौज भी की। भारी हंगामे के बाद बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। हंगामे के कारण सीनेट की बैठक रूक गई। कुलसचिव प्रोफेसर एन के झा ने कहा है कि ऐसी हालत में कार्य करना मुश्किल है, अगर जरुरत पड़ी तो इस्तीफा भी दे दूंगा।


बता दें कि हाल ही में कुलसचिव एनके झा ने कुलपति के बॉडीगार्ड से जान को खतरा बताते हुए बहादुरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीते 29 मार्च की रात कुलपति के सुरक्षा गार्ड ने उनके ऊपर हमला करने की नीयत से उनके घर पहुंचा था। उन्होंने इस मामले को लेकर राजभवन से भी अपनी गुहार लगाई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें