ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

Bihar Politics: लालू परिवार का बंद गिरोह है RJD!..डरा धमकाकर सीट हथियाने का फार्मूला हुआ फेल, HAM का तेजस्वी पर तीखा प्रहार...

मंत्री संतोष सुमन ने पटना के राजद कार्यालय में हुई महागठबंधन की बैठक के बारे में कहा कि यह मीटिंग जनता के मुद्दों पर नहीं, बल्कि कुर्सी की खींचतान पर केंद्रित था। साफ है कि इस गठबंधन के लिए जनहित नहीं, परिवार हित प्राथमिकता है।

BIHAR POLITICS
आरजेडी पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने राजद और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में हुई महागठबंधन की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सुमन ने कहा कि यह बैठक जनता के मुद्दों पर नहीं, बल्कि कुर्सी की खींचतान पर केंद्रित है। इससे साफ है कि इस गठबंधन के लिए जनहित नहीं बल्कि परिवारहित प्राथमिकता है। महागठबंध बरसे संतोष सुमन ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव तो झांकी था, बिहार विधानसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस दोनों साफ हो जाएगा। 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने राजद और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में हो रही महागठबंधन की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सुमन ने कहा कि यह बैठक जनता के मुद्दों पर नहीं, बल्कि कुर्सी की खींचतान पर केंद्रित है। साफ है कि इस गठबंधन के लिए जनहित नहीं, परिवारहित प्राथमिकता है।


उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी करारा निशाना साधा और कहा कि उनका “डरा-धमका कर सीट हथियाने” वाला राजनीतिक फार्मूला अब पूरी तरह फेल हो चुका है। डॉ. सुमन ने याद दिलाया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद को एक भी सीट नहीं मिली थी और 2024 में भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। 


डॉ. सुमन ने राजद को एक राजनीतिक दल के बजाय "लालू परिवार का बंद गिरोह" करार दिया। उनके अनुसार, पार्टी में विचार और विचारधारा की कोई जगह नहीं बची है — केवल खानदान और सत्ता बचाने की ज़िद दिखाई देती है। उन्होंने राजद की आंतरिक स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि जिस पार्टी कार्यालय में बैठक हो रही है, वहां के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तक मौजूद नहीं हैं। यह दर्शाता है कि पार्टी के अंदर भी असंतोष चरम पर है।


कांग्रेस, वामपंथी दलों और राजद को आड़े हाथों लेते हुए डॉ. सुमन ने कहा कि ये दल अब भी खुद को जनादेश का केंद्र मानते हैं, जबकि बिहार की जनता इनकी "झूठी बातों और खोखले नारों" से ऊब चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव बिहार में नई चेतना और विकल्प की दस्तक देगा और एनडीए इसके लिए पूरी तरह तैयार है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जो झांकी दिखी थी, 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस सब साफ हो जाएंगे और एनडीए की ही वापसी होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें