ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: भाई पर अपहरण का आरोप लगने पर रेणु देवी ने दी सफाई, जानिए.. नीतीश की मंत्री ने क्या कहा?

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने मंत्री रेणु देवी के भाई पर अपहरण करने का आरोप लगाया था और सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने के बात कही थी। अब खुद रेणु देवी ने तेजस्वी को जवाब दिया है और पूछा है कि उनके पिता लालू प्रसाद के राज में क्या होता था?

Bihar Politics
मंत्री की सफाई
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: आरजेडी और तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार सरकार में बीजेपी कोटे की मंत्री रेणु देवी के भाई पर अपहरण करने का आरोप लगाने के बाद इसको लेकर खूब सियासत हो रही है। अब खुद मंत्री ने सामने से आकर आरजेडी के आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है और कहा है कि उन्हें अपने भाई से कोई लेना-देना नहीं है।


बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री रेणु देवी सोमवार को बेतिया में आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है, वह मुद्दा विहीन हो गई है। आज से आठ साल पहले ही दो-दो बार कहा था कि उनका रवि कुमार उर्फ पिनू से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने भाई से अलग रहती हैं। उन्होंने कहा कि आखिर उनका नाम क्यों लिया जाता है। 


उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा है कि उनके पिता के राज मे चम्पारण का क्या हाल था? आज जनता एनडीए के साथ है। नीतीश कुमार के शासन काल मे चारों तरफ विकास हो रहा है जिससे विपक्ष घबरा गया है और वह किसी को भी बदनाम कर रहा है। चंपारण की जनता आज एनडीए के साथ है। वह जनता से क्यों नहीं पूछते की जनता हमरा साथ क्यों दे रही है।


उन्होने कहा कि तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद के राज मे महिलाएं भी सुरक्षित नहीं थीं। उस समय लोग पांच बजे ही अपने घर के दरवाजे बंद कर लेते थे। जब वह भी उपमुख्यमंत्री बने थे तो उनके समय भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गयी थी। एनडीए की सरकार मे जो जैसा करेगा उसको सजा मिलेगा। एनडीए की सरकार मे ना कोई किसी को बचाती है और ना किसी को रोकती है। सरकार के जो अधिकारी हैं वह अपना निष्पक्ष काम करते हैं

रिपोर्ट- संतोष कुमार

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें