ब्रेकिंग
नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?

Bihar Politics: अपने ही क्षेत्र में मंत्री जमा खान का भारी विरोध, मुसलमानों ने बीच सड़क पर घेरा, किसी तरह बचकर भागे; देखिए.. Video

Bihar Politics: कैमूर में वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोग उतरे और मंत्री जमा खान के विरोध में जमकर नारेबाजी की. मंत्री किसी तरह से वहां से बचकर निकले.

Bihar Politics
मंत्री का भारी विरोध
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार के मुसलमानों में जेडीयू के खिलाफ गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। कैमूर में मंगलवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान बूरे फंस गए। हालात ऐसे हो गए कि मंत्री को किसी तरह से वहां से बचकर निकलना पड़ा।


दरअसल, मंत्री जमा खान को अपने ही गृह जिला में मुस्लिम समाज का आक्रोश झेलना पड़ा है। भभुआ में मंत्री जमा खान के खिलाफ मुरदाबाद के लगे नारे। मुस्लिम समाज के लोगों ने वक्फ बिल के खिलाफ भभुआ शहर में आक्रोश मार्च निकाला था। इसी दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का काफिला भी आ गया। 


जुलूस को देखते हुए मंत्री की गाड़ी रॉन्ग साइड से जाने लगी, तभी मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा उनके काफिले को घेरने का कोशिश की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने जमा खान मुर्दाबाद के नारे लगाए हालांकि मंत्री के साथ मौजूद गार्ड्स ने मोर्चा संभाल लिया और तेजी से मंत्री के काफिले को वहां से निकाला गया।


हालांकि जुलूस में शामिल लोग कुछ दूर तक मंत्री की गाड़ी के पीछे मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। एआइएमआइएम के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ खान ने बताया कि वक्फ बिल अभी लागू किया गया है हम लोग उसका विरोध कर रहे हैं। मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का हम लोग विरोध कर रहे हैं क्योंकि वह अल्पसंख्यकों के साथ नहीं हैं तो फिर उनके मंत्री बनने से क्या फायदा।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें