ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

मानसून सत्र के पहले ही दिन अग्निपथ को लेकर विधानसभा में हंगामा, RJD और लेफ्ट का प्रदर्शन

PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. इस सत्र के पहले दिन आज बिहार विधानसभा में अग्नीपथ योजना को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. अग्निपथ योजना के खिला

मानसून सत्र के पहले ही दिन अग्निपथ को लेकर विधानसभा में हंगामा, RJD और लेफ्ट का प्रदर्शन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. इस सत्र के पहले दिन आज बिहार विधानसभा में अग्नीपथ योजना को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. अग्निपथ योजना के खिलाफ आरजेडी के विधायकों और लिफ्ट के सदस्यों ने सदन पोर्टिको और परिसर में हंगामा किया है.


अग्नीपथ योजना को लेकर आरजेडी ने बड़ी मांग रख दी है. आरजेडी ने कहा है कि विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित कर अग्निपथ योजना के खिलाफ केंद्र सरकार को भेजा जाना चाहिए. आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने यह बात कही है. इतना ही नहीं लेफ्ट के विधायकों ने भी आरजेडी के इस मांग का समर्थन किया है. लेफ्ट विधायक भी आज विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे. विधायकों का कहना है कि हर हाल में छात्रों और नौजवानों का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए. केंद्र सरकार इस मामले में मनमानी कर रही है.


लेफ्ट के विधायकों का कहना है कि हर हाल में विधानसभा में इस पर बहस होनी चाहिए. प्रस्ताव आने से यह भी साफ होगा कि कौन अग्नीपथ योजना के साथ है और किस से छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है. विपक्षी दलों ने अपना तेवर दिखाते हुए यह बता दिया है कि अग्नीपथ योजना को लेकर 5 दिनों के इस छोटे मानसून सत्र में विधानसभा के अंदर जोरदार हंगामा देखने को मिलेगा. बीजेपी इस मामले पर जरूर अलग-थलग गए दिखाई पड़ेगी, लेकिन सत्ता में साझीदार जेडीयू के स्टैंड अग्निपथ योजना पर क्या होता है यह देखना भी दिलचस्प होगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें