ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, विधानसभा में अग्निपथ पर चलने को तैयार विपक्ष

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई थी तो विपक्ष ने मानसून सत्र के पहले ही दिन अपने तेवर दिखा दिए थे। अग्निपथ योजना को लेकर विप

मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, विधानसभा में अग्निपथ पर चलने को तैयार विपक्ष
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई थी तो विपक्ष ने मानसून सत्र के पहले ही दिन अपने तेवर दिखा दिए थे। अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन देखने को मिला था लेकिन शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही सदन में दिवंगत नेताओं को शोक संवेदना व्यक्त किए जाने के बाद आज 11 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। आज सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे शुरू होनी है।


विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सदन में अल्प सूचित और तारांकित प्रश्न पर सरकार का जवाब आएगा। आज विधानसभा में 2 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर भी सरकार का जवाब आना है। पहली ध्यानाकर्षण सूचना स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई है। बीजेपी विधायक के संजय सरावगी, कुमार शैलेंद्र समेत अन्य सदस्यों की तरफ से यह ध्यानाकर्षण सूचना लाई गई है, जबकि दूसरी ध्यानाकर्षण सूचना कृषि विभाग से जुड़ी होगी। इस सूचना को आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह, फते बहादुर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता की तरफ से लाया गया है। सदन में आज समितियों की रिपोर्ट रखी जाएगी।


विधानसभा में आज एक विधेयक भी सरकार की तरफ से रखा जाएगा। सदन में आज बिहार छोआ नियंत्रण संशोधन विधेयक 2022 को पेश किया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से सेना बहाली को लेकर लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर आज विधानसभा में अंदर और बाहर दोनों जगह पर हंगामा देखने को मिल सकता है। विपक्षी दल इस मसले पर सदन में चर्चा और प्रस्ताव पारित किए जाने की मांग कर सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें