ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया पर चोरी करने का बड़ा आरोप...जानिये क्या है पूरा मामला

Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए गये हैं। मनीष सिसोदिया पर चोरी करने का बड़ा आरोप लगाया गया है। जानिये ये आरोप किसने लगाया है।

Manish Sisodia
मनीष सिसोदिया पर चोरी करने का बड़ा आरोप
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Manish Sisodia: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक रवि नेगी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिसोदिया ने पटपड़गंज विधानसभा कैंप कार्यालय से सरकारी संपत्ति जैसे एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखे गायब कर दिए हैं। इस मामले को लेकर रवि नेगी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है और कहा है कि वे सिसोदिया को नोटिस भी भेजेंगे।


बीजेपी विधायक रवि नेगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मनीष सिसोदिया पर पटपड़गंज विधानसभा कैंप कार्यालय से सरकारी सामान चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा "आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने चुनाव से पहले ही विधानसभा कैंप कार्यालय से सरकारी संपत्ति गायब कर दी। एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखे तक चोरी कर लिए। भ्रष्टाचार की ये हदें पार कर चुके हैं। हम जनता के हक की रक्षा करेंगे और ऐसे भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेंगे।"


वीडियो में रवि नेगी पटपड़गंज के उस कैंप कार्यालय के अंदर दिखाई दे रहे हैं, जो पहले मनीष सिसोदिया के पास था और अब उन्हें बतौर विधायक सौंपा गया है। रवि नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि "कार्यालय को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है और वहां कोई सामान नहीं बचा है। यह कार्यालय जनता की सेवा के लिए बनाया गया था, लेकिन यहां रखा हर एक सामान गायब कर दिया गया है। यह लोग जो खुद को ईमानदार कहते थे, उन्होंने सरकारी संपत्ति को लूट लिया। अब यह कार्यालय खाली पड़ा है और हमें फिर से सभी चीजें जुटानी पड़ेंगी।"


रवि नेगी ने यह भी दावा किया कि हॉल में करीब 250-300 कुर्सियां, महंगे एसी, 2-3 लाख का टीवी, 12 लाख का साउंड सिस्टम और अन्य फर्नीचर था, जिसे पूरी तरह से हटा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संपत्ति को उखाड़कर ले जाया गया है और दरवाजों तक को क्षतिग्रस्त किया गया है।  रवि नेगी ने कहा कि वह इस मामले को हल्के में नहीं लेंगे और इस मुद्दे की पूरी जांच करवाएंगे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें