ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election 2025: जन सुराज के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ेंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप, शुभ मुहूर्त में करेंगे नामांकन

Bihar Election 2025: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चनपटिया सीट से जन सुराज के समर्थन में नामांकन की घोषणा की है। वह 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन नामांकन दाखिल करेंगे।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: चर्चित यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह 18 अक्टूबर, धनतेरस के शुभ अवसर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।


मनीष कश्यप ने अपने पोस्ट में लिखा कि "धनतेरस के शुभ अवसर पर एक नया संकल्प। प्रिय चंपारणवासियों, आप सबके आशीर्वाद और सहयोग से 18 अक्टूबर को मैं, मनीष कश्यप, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चनपटिया से नामांकन भरूंगा। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प है। आप सभी से अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और जन आंदोलन की इस यात्रा में अपना समर्थन दें। आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जय चंपारण, जय बिहार, जय हिंद!"


इस पोस्ट के साथ मनीष कश्यप ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। इससे पहले वे 2020 के विधानसभा चुनाव में चनपटिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे, और तीसरे स्थान पर रहे थे।


जन सुराज के समर्थन से इस बार मनीष कश्यप की उम्मीदवारी ने चनपटिया सीट पर चुनावी मुकाबले को काफी रोचक बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके जनाधार और सोशल मीडिया लोकप्रियता के साथ जन सुराज का संगठित अभियान मिलकर चुनाव में नया मोड़ ला सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें