ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

ममता की कुर्सी जाएगी या बची रहेगी? भवानीपुर उपचुनाव का रिजल्ट आज आएगा

DESK : पश्चिम बंगाल की सियासत से आने वाली एक बड़ी खबर का आज पूरे देश को इंतजार रहेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी रहेगी या फिर उनकी विदाई हो जाएगी? इस पर आज फ

ममता की कुर्सी जाएगी या बची रहेगी? भवानीपुर उपचुनाव का रिजल्ट आज आएगा
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : पश्चिम बंगाल की सियासत से आने वाली एक बड़ी खबर का आज पूरे देश को इंतजार रहेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी रहेगी या फिर उनकी विदाई हो जाएगी? इस पर आज फैसला होने वाला है। दरअसल भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे। इस पर ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं और उनका मुकाबला बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल से है। भवानीपुर के अलावे विधानसभा की दो अन्य चीजें शमशेरगंज और जंगीपुर पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज सामने आ जाएंगे। 


इसी साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी लेकिन ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव हार गई थी। इसके बावजूद वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी और उन्हें 6 महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य बनना है। भवानीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने ममता को सदन में भेजने के लिए इस्तीफा दिया। इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं और अब आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है। तकरीबन 9 बजे से शुरूआती रुझान भी सामने आने लगेंगे। भवानीपुर विधानसभा के लिए 57 फीसदी वोटिंग हुई है। 


चुनाव के दौरान में भवानीपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली थी। आज काउंटिंग सेंटर के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव बाद किसी तरह की कोई हिंसा ना हो इसको लेकर भी प्रशासन अलर्ट पर है। 30 सितंबर को मतदान के दौरान ज्यादा हंगामा नहीं हुआ था। भवानीपुर में बीजेपी के साथ-साथ ममता को माकपा के श्रीजीव विश्वास भी चुनौती दे रहे हैं। ममता दीदी को अपनी कुर्सी बरकरार रखने के लिए यह चुनाव हर हाल में जीतना होगा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें