ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Lucknow Court Summoned Rahul Gandhi: राहुल गांधी को लखनऊ कोर्ट का समन, सेना को लेकर दिया था विवादित बयान

Lucknow Court Summoned Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट ने तलब किया है। भारतीय सेना पर विवादित बयान देने के मामले में कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है।

Lucknow Court Summoned Rahul Gandhi
राहुल गांधी को लखनऊ कोर्ट का समन
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rahul Gandhi Summoned To Court: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयानों के कारण विवाद में घिर गये हैं। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों को लेकर दिए गए एक बयान के मामले को लेकर कोर्ट ने उन्हें तलब किया है। 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर लखनऊ की एक अदालत ने उन्हें समन जारी किया है। यह मामला भारतीय सेना पर उनकी टिप्पणी से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर पूर्व बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को निर्धारित की है, जिसमें राहुल गांधी को लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना होगा। यह अदालत खासतौर पर सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करती है। राहुल गांधी ने कथित तौर पर दिसंबर 2022 में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह कहा था कि “चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के जवानों को पीट रहे हैं। ” उनका यह बयान केंद्र सरकार की नीतियों और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की गतिविधियों पर सवाल उठाने के संदर्भ में था।


राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ और बीजेपी ने इसे राष्ट्रविरोधी बताया। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी और उनके परिवार पर चीन से वित्तीय सहायता और आतिथ्य लेने के आरोप भी लगाए, जिसका उन्होंने विरोध किया। बावजूद इसके, राहुल गांधी ने चीन से जुड़े मुद्दों पर सरकार को लगातार घेरना जारी रखा। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें