ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

प्रमोशन में रिजर्वेशन पर LJP के साथ खड़ा दिखा JDU, ललन सिंह ने जताई उम्मीद- सरकार जल्द सुलझा लेगी मुद्दा

DELHI: प्रमोशन में रिजर्वेशन पर आज लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. लोकसभा में इस मुद्दे पर LJP के साथ JDU खड़ा दिखा. जेडीयू ने लोकसभा में प्रमोशन में रिजर्वेशन का समर्थन किया. लोक

प्रमोशन में रिजर्वेशन पर LJP के साथ खड़ा दिखा JDU, ललन सिंह ने जताई उम्मीद- सरकार जल्द सुलझा लेगी मुद्दा
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: प्रमोशन में रिजर्वेशन पर आज लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. लोकसभा में इस मुद्दे पर LJP के साथ JDU खड़ा दिखा. जेडीयू ने लोकसभा में प्रमोशन में रिजर्वेशन का समर्थन किया. लोकसभा में जेडीयू सांसद ललन सिंह ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा लेगी. 


लोकसभा में ललन सिंह ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण पर पूरा सदन एकमत है. ललन सिंह ने कहा कि ये विषय बहुत संवेदनशील है इस विषय पर पूरा सदन एकमत है. जब सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला आ गया है तो ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. ललन सिंह ने कहा कि SC-ST एक्ट पर जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था तब देश में भ्रम फैलाने की कोशिश की गई थी. फिर सरकार ने अध्यादेश लाकर ये साबित किया कि सरकार की मंशा क्या है.


ललन सिंह ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है, लिहाजा ऐसे मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को सुलझाने के लिए सक्षम है और उम्मीद है कि इस मसले को मोदी सरकार जल्द सुलझा लेगी. आपको बता दें कि जेडीयू शुरू से प्रमोशन में आरक्षण के पक्ष में रही है. बिहार सरकार पहले से ही प्रमोशन में रिजर्वेशन दे रही है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें