ब्रेकिंग
पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

LJP अध्यक्ष चिराग ने की ओम बिड़ला से मुलाकात, संसदीय दल के नेता का फैसला बदलने का किया आग्रह

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की है. ओम बिड़ला से मुलाकात करने पहुंचे चिराग पासवान के साथ उनकी पार्टी के प्र

LJP अध्यक्ष चिराग ने की ओम बिड़ला से मुलाकात, संसदीय दल के नेता का फैसला बदलने का किया आग्रह
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की है. ओम बिड़ला से मुलाकात करने पहुंचे चिराग पासवान के साथ उनकी पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके बाजपेई के अलावे प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी भी मौजूद रहे हैं.


लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने एलजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले के बारे में उन्हें जानकारी देते हुए एक पत्र सौंपा है. इसमें कार्यकारिणी की तरफ से पशुपति पारस समेत पांच सांसदों को निष्कासित किए जाने का फैसला भी शामिल है. चिराग पासवान ने इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वह एलजेपी संसदीय दल के नेता को लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और उसमें बदलाव करें. 


चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी के पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके बाजपाई, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की. मैंने इन्हें पहले भी पत्र लिखकर उनके फैसले पर एक बार विचार करने का आग्रह किया था. आज मैंने सामने से मिलकर उनके सामने अपनी बातें रखीं कि आखिरकार क्यों उन्हें एक बार रिव्यु करने की जरूरत है.


चिराग ने कहा कि उन्होंने पार्टी से निलंबित सांसद पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता के रूप में मान्यता दी है. यह गलत है. लोक जनशक्ति करती के संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता. हमारी पार्टी का संविधान स्पष्ट रूप से यह कहता है कि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा या विधान परिषद में गतिविधि पर लोजपा की संसदीय कमिटी ही तय करेगी. जब मैं भी नेता सदन बना था तो पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ही यह तय किया था. मैंने उस समय भी लोकसभा अध्यक्ष को उस पत्र की प्रतिलिपि सौंपी थी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें