ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

BIHAR POLITICS: जहानाबाद पहुंचे लालू यादव बोले- 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने का भरोसा जताया

जहानाबाद में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लालू यादव, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत। लालू यादव बोले- 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने का भरोसा जताया।

2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने का भरोसा जताया
leadership of Tejashwi Yadav in 2025.
© first bihar
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR POLITICS: जहानाबाद में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लालू यादव, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को स्व. डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने जहानाबाद जिले के मीरा बीघा टेंपल सिटी पहुंचे।


लालू यादव के आगमन की सूचना मिलते ही जहानाबाद बॉर्डर पर राजद विधायक सुदय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला टेहटा थाना क्षेत्र के मीरा बीघा टेंपल सिटी गांव पहुंचा।

श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को दी सांत्वना

मीरा बीघा पहुंचकर लालू यादव ने स्व. चंद्रिका प्रसाद यादव के तैल चित्र पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार को सांत्वना दी। गौरतलब है कि स्व. चंद्रिका प्रसाद यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव के कॉलेज के साथी रहे थे। उनका राजनीतिक इतिहास भी काफी समृद्ध था। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और अपने जीवनकाल में समाज व जिले के विकास में अहम योगदान दिया।


बिहार में सरकार बनने का जताया भरोसा
इस दौरान जब उनसे सी-वोटर सर्वे को लेकर सवाल किया गया, तो लालू यादव ने भरोसा जताते हुए कहा कि 2025 में बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।


नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने पर प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर पूछे गए सवाल पर लालू यादव ने संक्षेप में जवाब देते हुए कहा, "हां, आ रहे हैं।"


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें