ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू, फैसले का असर इफ्तार पार्टी पर दिखेगा

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है। लालू की जमानत याचिका पर रांची हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। लालू की जमानत याचिका पर सीबीआई की तर

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू, फैसले का असर इफ्तार पार्टी पर दिखेगा
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है। लालू की जमानत याचिका पर रांची हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। लालू की जमानत याचिका पर सीबीआई की तरफ से आपत्ति जताई गई थी, इसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को अपना स्टैंड क्लियर करने के लिए कहा था। आज इस मामले में अहम सुनवाई हो रही है।


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर रांची हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हो रही है। लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं। कई मामलों में उनके ऊपर सजा का ऐलान हो चुका है। पिछले दिनों रांची हाई कोर्ट ने ही एक मामले में लालू को जमानत दी थी। लालू को कई तरह की बीमारियां हैं। लालू यादव के वकील ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात एक बार फिर कोर्ट के सामने यह बात रख सकते हैं कि एक तो लालू की सेहत ठीक नहीं है और दूसरे उन्होंने सजा की आधी मियाद काट ली है। 


लालू यादव के मामले में किसी भी वक्त कोर्ट का फैसला आ सकता है। अगर लालू यादव की जमानत मंजूर हुई तो तेजस्वी यादव की तरफ से पटना में दी गई इफ्तार पार्टी की रौनक में चार चांद लग जाएगा। लेकिन अगर कोर्ट ने झटका दिया तो इस तार पार्टी पर इसका असर जरूर देखने को मिलेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें