ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Lalu Yadav: अभी 5 दिन और दिल्ली एम्स में भर्ती रहेंगे लालू यादव, जानिए उनके हेल्थ की ताजा जानकारी

Lalu Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी 5 दिन और दिल्ली एम्स में भर्ती रहेंगे। उनकी सर्जरी के बाद घाव की रोज पट्टी हो रही है। इसलिए अभी उन्हें अस्पताल में कुछ दिन और रहना पड़ेगा।

Lalu Yadav
अभी 5 दिन और दिल्ली एम्स में भर्ती रहेंगे लालू यादव
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Lalu Yadav:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली एम्स में पिछले 10 दिनों से भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में उनके कंधे की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद लालू यादव के घाव की रोज पट्टी हो रही है। जिसके कारण उन्हे अभी डॉक्टर्स ने अस्पताल से छुट्टी नहीं दी है। अभी 4-5 दिन और लालू यादव को अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।


जानकारी के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक उन्हें एम्स में ही रहना पड़ेगा। लालू यादव के रिश्तेदार और राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एम्स में हुए ऑपरेशन के बाद से ही राजद सुप्रीमो अस्पताल में ही हैं। यहां सर्जरी के बाद घाव की रोज पट्टी की जा रही है। इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी है। 


उन्होंने बताया कि लालू यादव की तबीयत पहले से बेहतर है, लेकिन डायबीटिज के मरीज होने के कारण उनके घाव सूखने में समय लग रहा है। आपको बता दें कि, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 2 अप्रैल को तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज एम्स में इलाज चल रहा है। लालू यादव को पटना के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तेजस्वी यादव ने जानकारी देते हुए कहा था कि लालू यादव के कंधे और हाथ पर घाव हो गया था। जिसके कारण उन्हें कई दिक्कतें आयी। उनका बीपी काफी लो रह रहा था।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें