ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

लालू-नीतीश ने 33 साल तक बिहार के लिए क्या किया? स्पेशल स्टेटस मांगने पर चिराग का तीखा सवाल

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाने पर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने नीतीश तेजस्वी की सरका

लालू-नीतीश ने 33 साल तक बिहार के लिए क्या किया? स्पेशल स्टेटस मांगने पर चिराग का तीखा सवाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाने पर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने नीतीश तेजस्वी की सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बहस में शामिल होने के बाद पटना पहुंचे चिराग पासवान ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला।


चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश विशेष राज्य के दर्जे के लिए गंभीर नहीं हैं। कई बार नीति आयोग की बैठक हुई लेकिन प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत विरोध की वजह से नीतीश कुमार बैठक में नहीं गए। वहां एक औपचारिक मंच था, जहां नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जे की आप मांग कर सकते थे। आजादी के 75 साल बाद भी अगर किसी राज्य को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़े तो यह उस राज्य के नेतृत्व की गलत नीतियों को दर्शाता है। बिहार में 33 साल से इन लोगों की सरकार थी। इन लोगों ने क्या किया जो आज भी बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़ रही है। 


वहीं सीएम नीतीश के द्वारा एजेंट वाले दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि चिराग मॉडल जन भावनाओं का प्रतिबिंब था। भले मुख्यमंत्री अपने आप को दिलासा देने के लिए किसी का एजेंट बता दें लेकिन वह जानते हैं कि उनकी गलत नीतियों की वजह से जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। वहीं राहुल गांधी के फ्लाइंग किस वाले मामले पर चिराग ने कहा कि लोकसभा की मर्यादा होती है और उचित आचरण सदन के पटल पर होना बहुत जरूरी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें