ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

लालू प्रसाद के बयान पर JDU का पलटवार, श्याम रजक ने कहा- 'पहले अपने गिरेबान में झांके लालू'

PATNA: लालू प्रसाद के बयान पर जेडीयू ने अब पलटवार किया है. जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक ने लालू पर पलटवार करते हुए कहा है कि लालू यादव तो पहले खुद के गिरेबान

लालू प्रसाद के बयान पर JDU का पलटवार, श्याम रजक ने कहा- 'पहले अपने गिरेबान में झांके लालू'
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लालू प्रसाद के बयान पर जेडीयू ने अब पलटवार किया है. जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक ने लालू पर पलटवार करते हुए कहा है कि लालू यादव तो पहले खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए. उनके वक्त में क्या होता था, यह सबको पता है, लालू प्रसाद को अपने दामन में पहले देखना चाहिए. श्याम रजक ने कहा कि वशिष्ठ बाबू के निधन पर सीएम खुद गये और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि उनके अंतिम संस्कार के लिए एक मंत्री को भेजा गया है.


आपको बता दें कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के बहाने सीएम नीतीश कुमार पर अटैक किया था. वशिष्ठ बाबू के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस मिलने में हुई देरी पर लालू प्रसाद ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. लालू प्रसाद ने ट्वीट करके नीतीश सरकार पर करारा वार किया है. अपने ट्वीट में लालू प्रसाद ने लिखा है कि 'क्या बड़बोली डबल इंजन सरकार उस महान विभूति को एक ambulance तक प्रदान नहीं कर सकती थी?'. 'मीडिया में बदनामी होने के बाद क्या किसी के पार्थिव शरीर को सड़क बीच रोककर उसे श्र्द्धांजलि देना एक मुख्यमंत्री को शोभा देता है? क्या अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान CM उन्हें कभी देखने गए?'


लालू प्रसाद ने लिखा है कि 'कल बिहार गौरव और हमारी साँझी धरोहर महान गणितज्ञ आदरणीय डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के निधन की ख़बर सुनकर बहुत दुःख हुआ। मौत सबको एक ना एक दिन आनी ही है लेकिन मरणोपरंत जिस प्रकार उनके पार्थिव शरीर के साथ असंवेदनशील नीतीश सरकार द्वारा जो अमर्यादित सलूक किया गया वह अतिनिंदनीय है.'



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें