ब्रेकिंग
किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रताकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रता

राहुल गांधी बोले- PM मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को लूटा, युवा और किसान देंगे जवाब

KATIHAR: कोढ़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर हमला बोला. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को लूट

राहुल गांधी बोले- PM मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को लूटा, युवा और किसान देंगे जवाब
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KATIHAR: कोढ़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर हमला बोला. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को लूटा है और इस राज्य को बर्बाद कर दिया है. जब लॉकडाउन हुआ तो दोनों गरीबों के लिए कहा थे. 

युवाओं को करना पड़ रहा पलायन

राहुल गांधी ने कहा कि कटिहार में हर साल बाढ़ आती है. इसको लेकर नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने क्या किया है. यहां के लोग 30 प्रतिशत मक्का का उत्पादन करते हैं, लेकिन यहां के किसानों को सही दाम नहीं मिलता है. अगर किसानों को उपज का सही रेट नहीं मिलेगा तो क्या करेंगे. युवाओं को पलायन करना पड़ रहा हैं और दूसरे राज्यों में जाकर काम करना पड़ रहा है. 

रोजगार का वादा भूले

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे. नीतीश कुमार ने भी रोजगार और विकास करने का वादा किया था, लेकिन दोनों ने नहीं किया. अगर वादा पूरा करते तो यहां के लोग बेरोजगार क्यों होते. नीतीश कहते थे कि मुझे वोट दो हम विकास करेंगे. लेकिन कुछ नहीं किए. इसका जनता जवाब देगी. 

आपका पैसा मोदी ने मित्रों को दिया

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के दौरान आपका पैसा निकालकर बैंक पहुंचाया गया फिर पीएम मोदी ने अपने मित्र उद्योगपतियों को 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए पकड़ा दिया. जब जीएसटी लागू किया तो उससे भी पैसा दिया गया. अब किसानों को खत्म करना चाहते हैं. यही कारण है कि पंजाब हरियाणा में पीएम, अडानी और अंबानी का पुतला फूंका जा रहा है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें