ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव ने आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन, नॉमिनेशन के बाद क्या बोले?

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने छपरा सीट से आरजेडी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। पहले उनकी पत्नी चंदा देवी को टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन अब वे खुद चुनाव लड़ेंगे। खेसारी ने कहा कि छपरा की समस्याएं देखकर उन्हो

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव ने 17 अक्टूबर 2025 को राजद के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पहले यह तय था कि इस सीट से उनकी पत्नी चंदा देवी चुनाव लड़ेंगी, लेकिन अब खेसारी खुद ही मैदान में उतर गए हैं। नामांकन से एक दिन पहले, गुरुवार को खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की थी। 


नामांकन के बाद छपरा में मीडिया से बातचीत करते हुए खेसारी ने कई महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने कहा कि “मैं चाहता था कि मेरी पत्नी चुनाव लड़े, मैं खुद कभी राजनीति में नहीं आना चाहता था। लेकिन छपरा की समस्याएं देखकर फैसला लिया। संगीत छोड़ूंगा नहीं, लेकिन थोड़ा कम करूंगा और राजनीति में ज्यादा समय दूंगा। इस बार की बारिश में डीएम ऑफिस तक पानी भर गया था, सोचिए हालात क्या होंगे।”


खेसारी लाल ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि छपरा के बच्चों को भी वैसी ही शिक्षा मिले जैसी उनके अपने बच्चों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी भैया का और पूरे महागठबंधन का संकल्प है कि हमें पलायन रोकना है। एक बार बदलाव जरूरी है। अगर जनता को लगे कि हम सही नहीं हैं, तो हमें भी बदला जा सकता है।”


‘बिहारी’ शब्द की छवि पर सवाल उठाते हुए खेसारी ने कहा कि “जब कोई बिहारी कहता है तो जैसे गाली हो। हम हर शहर में जाकर मजदूरी करते हैं और लोग हमें मजदूर समझते हैं। लेकिन अगर हम अपने शहर में, अपने घर में मजदूरी करेंगे तो कोई मजदूर नहीं कहेगा।”


बता दें कि छपरा विधानसभा सीट पर लंबे समय से बीजेपी का दबदबा रहा है। वर्तमान विधायक डॉ. सीएन गुप्ता लगातार दो बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि इस बार बीजेपी ने छोटी कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्षेत्र की जनका किसके ऊपर अपना प्यार लुटाती है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें