ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के प्रति RCP का फिर उमड़ा प्रेम, तारीफ में जमकर गढ़े कसीदे, कहा-नीतीश बाबू सबके गार्जियन हैं

KHAGARIA: कल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देते नहीं थकने वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व BJP नेता आरसीपी सिंह आज उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे ह

मुख्यमंत्री के प्रति RCP का फिर उमड़ा प्रेम, तारीफ में जमकर गढ़े कसीदे, कहा-नीतीश बाबू सबके गार्जियन हैं
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGARIA: कल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देते नहीं थकने वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व BJP नेता आरसीपी सिंह आज उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं। अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आरसीपी सॉफ्ट दिख रहे हैं। नहीं तो पहले कोई दिन ऐसा नहीं था जब आरसीपी सिंह नीतीश कुमार पर हमलावर ना हुए हो। अचानक से नीतीश के प्रति उनका प्रेम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 


दरअसल मानसूत्र सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में बुधवार को आरजेडी महिला विधायक के खिलाफ नीतीश कुमार ने टिप्पणी की थी। अब नीतीश कुमार का बचाव करते आरसीपी सिंह नजर आए। आरसीपी सिंह ने कहा कि इस मामले को तूल देने की जरूरत नहीं है। नीतीश बाबू सबके गार्जियन हैं, गार्जियन कभी नाराजगी जाहिर करे तो उसे दिल से नहीं लेनी चाहिए।


उन्होंने आगे कहा कि यदि कुछ ऐसा बात लगा होगा तब कभी कभी गुस्सा आ जाता है। पहली बार बिहार में महिलाओं को आरक्षण नीतीश बाबू ने दिया। विपक्ष का तो काम ही हंगामा करना है। खगड़िया में मीडिया से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने यह बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के गार्जियन हैं, गार्जियन कभी नाराजगी जाहिर करे ,तो उसे दिल से नहीं लेनी चाहिए। 


नीतीश कुमार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई स्कीम चलाएं हैं। पंचायती राज व्यवस्था में पहली महिलाओं को आरक्षण दिलवाए हैं। बिहार में नीतीश कुमार का काम बोलता है। आरसीपी सिंह ने केंद्रीय बजट को बिहार के लिए ड्रीम बजट बताया। उन्होंने कहा कि बिहार को पहली बार केंद्रीय बजट में इतना संसाधन मिला।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें