ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं, फंसाने का आरोप सियासी शगूफा: सुशील मोदी

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शराब घोटाले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को अदालत से कोई राहत नहीं मिलना और 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज देना

केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं, फंसाने का आरोप सियासी शगूफा: सुशील मोदी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शराब घोटाले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को अदालत से कोई राहत नहीं मिलना और 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज देना साबित करता है कि उन्हें फंसाने के राजनीतिक आरोप में कोई दम नहीं है।


सुशील मोदी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और तीन अन्य दागी मंत्रियों के खिलाफ ईडी के पास घोटालों के इतने पुष्ट प्रमाण हैं कि इनमें से किसी को देश की किसी अदालत से राहत नहीं मिली। केजरीवाल सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह भी जेल में हैं। किसी को जमानत क्यों नहीं मिली?


उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है और उसके तार आतंकी संगठनों से जुड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे ऐसे लोगों के समर्थन में रैली करने वाले दल जनता को गुमराह करने के लिए लोकतंत्र पर खतरा बता रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें