ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

सहरसा में कन्हैया का विरोध, सभा स्थल से जाते ही लोगों ने गंगाजल से धोया

बता दें कि बनगांव के भगवती स्थान पर जब कन्हैया कुमार आए थे तब लोगों ने पारंपरिक पाग, चादर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया था लेकिन अगले ही दिन उस जगह को गंगा जल से धोकर विरोध जताने लगे।

BIHAR POLITICS
कन्हैया का विरोध
© reporter
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA NEWS: बिहार के सहरसा जिले में जिस मंदिर परिसर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने लोगों को संबोधित किया। उस जगह को उनके जाने के बाद गंगा जल से धोया गया। बनगांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण को गंगाजल से धोते लोगों का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के भाषण स्थल को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। सहरसा में मंदिर को गंगा जल से धोकर लोगों ने कन्हैया कुमार का विरोध जताया। 


दरअसल पलायन रोको पदयात्रा के दौरान कन्हैया कुमार मंगलवार की देर रात सहरसा के बनगांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया था। लेकिन उनके जाने के बाद अगले ही दिन बुधवार को स्थानीय युवकों ने मिलकर भाषण स्थल को गंगाजल से रगड़ रगड़कर धोया। कुछ बच्चों को भी मंदिर धोने में लगा दिया गया। नगर पंचायत बनगांव के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित चौधरी के नेतृत्व में विष्णु, माखन, आनंद, सुरज, सरोज और बादल मंदिर परिसर को धोते नजर आए। 


इनका कहना था कि कन्हैया कुमार पर पहले देशद्रोह का आरोप लग चुका है। उनके विवादित बयान सभी को याद हैं। हम ऐसे लोगों के चरण से मंदिर परिसर को गंदा नहीं होने देंगे। बता दें कि मंगलवार की देर रात जब बनगांव के भगवती स्थान पर कन्हैया कुमार आए थे तब स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। कन्हैया कुमार को पारंपरिक पाग, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया था लेकिन अगले ही दिन उस जगह को गंगा जल से धोया गया जहां कन्हैया कुमार बैठकर लोगों से मिले थे और उन्हें संबोधित किया था। स्थानीय लोगों के इस कदम ने राजनीतिक माहौल को गरमा कर रख दिया है। इसे लेकर अब राजनीति भी तेज हो गयी है। 








इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें