ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

जेपी नड्डा ने खोला राज, बताया नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ा महागठबंधन

SARAN: सोनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला और एक राज खोला. नड्डा ने कहा कि पिछला चुनाव नीतीश कुम

जेपी नड्डा ने खोला राज, बताया नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ा महागठबंधन
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SARAN: सोनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला और एक राज खोला. नड्डा ने कहा कि पिछला चुनाव नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के साथ महागठबंधन में लड़ा था. महागठबंधन क्यों टूटा? महागठबंधन इसलिए टूटा क्योंकि नीतीश कुमार समझ गए कि मेरा सुशासन इन कुशासन वालों के साथ नहीं चल सकता है. 

हम 19 लाख देंगे रोजगार

जेपी नड्डा ने कहा कि हमने कहा है कि हम बिहार में 19 लाख नौकरी के अवसर देंगे. आत्मनिर्भर बिहार में यहां का व्यक्ति अपना कारोबार करेगा और दूसरों को नौकरी देगा. मखाना, मत्स्य पालन जैसे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. छपरा में वर्ल्ड क्लास मेडिकल कॉलेज बनेगा. छपरा का मेडिकल कॉलेज खुलने का मतलब है करीब 500 नई दवाइयों की दुकान खुलना, करीब 10 डायग्नोस्टिक सेंटर खुलना, 4-5 कोचिंग इंस्टीट्यूट खुलना. हम जानते हैं कि रोजगार कैसे दिए जाते हैं


अराजकता वाली पार्टी है RJD

जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अराजकता वाली पार्टी है. माले पार्टी समाज में विध्वंस फैलाती है. इसका पुराना इतिहास रहा है. कांग्रेस पार्टी देश विरोधी है. ये है बिहार में महागठबंधन. ये महागठबंधन क्या बिहार में विकास करेगा? 


नड्डा ने राहुल गांधी पर बोला हमला

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी दिन-रात चीन की बात करते हैं. राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन से पैसा लेकर ये बैठे हैं और बने हैं राष्ट्रभक्त. मैंने आरोप लगाया है कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से जो पैसे लिए उसका जवाब दो. आज तक मां-बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया. पीएम ने आज गुजरात में जाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी है. सरदार पटेल की एक गगनचुंबी स्टैच्यू का निर्माण भाजपा सरकार ने कराया है. लाखों लोग वहां जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन कांग्रेस का नेता वहां नहीं जाता है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें