ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

साल के पहले दिन गर्म हुआ झारखंड का सियासी पारा, JMM विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम के विधायक सरफारज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। सरफराज अहमद गिरिडीह के गा

साल के पहले दिन गर्म हुआ झारखंड का सियासी पारा, JMM विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम के विधायक सरफारज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। सरफराज अहमद गिरिडीह के गांडेय सीट से विधायक थे। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।


विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जेएमएम विधायक का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद विधानसभा सचिवालय ने गांडेय विधानसभा सीट के खाली होने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर को सरफराज दिल्ली से रांची पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो गए।


जेएमएम विधायक सरफरार अहमद ने अचानक अपना इस्तीफा क्यों दिया इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। JMM विधायक के अचानक इस्तीफा देने के बाद सियासी गलियारे में किसी बड़े खेल की संभावना जताई जा रही है। साल 2024 के पहले दिन सत्ताधारी दल के विधायक के इस्तीफे से झारखंड का सियासी पारा गरमा गया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें