ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में HAM को मिलेंगे कितने मंत्री पद? जीतन राम मांझी ने खुद बताया

Bihar Politics: हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने मंत्री पद की मांग से इनकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हमेशा संगठन के फैसले का सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर महागठबंधन को कमजोर करने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मंत्री पद को लेकर उठ रहे सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कभी भी मंत्री पद के लिए दबाव नहीं बनाती और हमेशा संगठन के निर्णय का सम्मान करती है। 


मांझी ने बताया कि इस बार भी उनकी पार्टी ने मंत्री पद की मांग नहीं की, बल्कि केवल विधायक सीटों पर चर्चा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि मंत्री पद को लेकर कुछ कसक जरूर है, लेकिन यह विषय पार्टी के प्रभारी के दायरे में आता है, इसलिए वह इसे सार्वजनिक नहीं करेंगे।


इसी दौरान मांझी ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने महागठबंधन का खेल बिगाड़ दिया है। मांझी का कहना है कि राहुल की वजह से प्रधानमंत्री की माता को अपमानित करने जैसी बातें सामने आईं, जिससे जनमानस में नाराजगी फैली। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल के 10–12 दिन बाद ‘छठ’ को नाटक कहने के बयान से कई विपक्षी नेता उनसे दूर हो गए, जिससे महागठबंधन की नींव कमजोर हुई।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हम पार्टी के प्रदर्शन पर बात करते हुए मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी ने 6 में से 5 सीटें जीतकर NDA में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कुटुंबा, इमामगंज, अतरी, सिकंदरा और बाराचट्टी सीटों पर मिली जीत को उन्होंने पार्टी की रणनीति और जनता से मजबूत जुड़ाव का परिणाम बताया। इनमें से कई सीटों पर कड़ी टक्कर के बीच जीत हासिल हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें