ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

जीतन राम मांझी को एक्जिट पोल पर भरोसा नहीं, उठाया कई सवाल

PATNA: एनडीए के साथी और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को बिहार चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है. मांझी ने एग्जिट पोल पर कई सवाल उठाया है. हम पार्टी प्रमुख

जीतन राम मांझी को एक्जिट पोल पर भरोसा नहीं, उठाया कई सवाल
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: एनडीए के साथी और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को बिहार चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है. मांझी ने एग्जिट पोल पर कई सवाल उठाया है. 

हम पार्टी प्रमुख मांझी ने कहा कि एक्जिट पोल खुद अपने आप में संदेहास्पद स्थिति में हैं. जैसे दानापुर से जेडीयू को चुनाव जीता हुआ दिखाया जा रहा है जबकि वहां जेडीयू के प्रत्याशी ही नहीं. शाहपुर से सीपीआई को चुनाव जीता हुआ दिखाया जा रहा है. जबकि सीपीआई के प्रत्याशी ही नहीं. ऐसे कई और सीट भी है.


जेडीयू के साथ मांझी का गठबंधन

विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी महागठबंधन में थे, सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रेशर आरजेडी पर बना रहे थे, लेकिन तेजस्वी यादव ने कोई भाव नहीं दिया. फिर पाला बदलकर वह एनडीए में आ गए. मांझी का गठबंधन जेडीयू के साथ हुआ. जिसके बाद सीट बंटवारे में जेडीयू ने अपने हिस्से से मांझी को सात सीट दिया. 


एग्जिट पोल में महागठबंधन सरकार बनाने के करीब

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई चैनलों का एग्जिट पोल आया है. जिसमें महागठबंधन को सरकार बनाने के करीब बताया जा रहा है. रिपब्लिक न्यूज़ के एग्जिट पोल में महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. एनडीए के खाते में कुल 91 से 117 सीटें मिल रही हैं. यानी कि इसबार चुनाव में सीएम नीतीश की सत्ता जाती हुई दिख रही है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5 से 8 सीट मिल रही है जबकि अन्य के खाते में 3 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं. उधर एबीपी न्यूज़ के सी-वोटर सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को 108 से लेकर 131 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी ओर एनडीए के खाते में 104 से 128  सीटें आती हुई दिख रही हैं. लोक जनशक्ति पार्टी को इस चुनाव में सिर्फ 1 से 3 सीट आने की उम्मीद है. जिसके बाद आरजेडी और अलर्ट हो गई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें