ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar politics: लालू भविष्यवक्ता हैं क्या? राजद सुप्रीमो के बयान पर मांझी ने कसा तंज, कहा..वो अपना भविष्य क्यों नहीं बताते?

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यह कहा था कि बिहार में मेरे रहते भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। इसी बयान पर जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि लालू कोई भविष्यवक्ता नहीं है। उनकों पहले अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए।

BIHAR POLITICS
लालू पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता हैं? अगर हैं तो अपना भविष्य क्यों नहीं बताते? अपने घर में क्या चल रहा है, यह क्यों नहीं बताते? नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी। 225 सीट 100 परसेंट आएगी इसके लिए पीएम मोदी तैयारी कर रहे हैं। आगामी 24 फरवरी को वो भागलपुर में आ रहे हैं। 


मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का किया समर्थन

दिल्ली से पटना पहुंचते ही जीतन राम मांझी ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से वहां कानून-व्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा हो रही थी। ऐसे में कुछ समय के लिए राष्ट्रपति शासन लगाना सही निर्णय है। सरकार ने जो फैसला लिया है, हम उसका स्वागत करते हैं।


लालू पर कसा तंज

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस बयान पर कि "बिहार में मेरे रहते भाजपा की सरकार नहीं बनेगी" इस पर मांझी ने तंज कसते हुए कहा, "लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता नहीं हैं, उन्हें अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उनके घर में क्या हो रहा है, यह बताएं।" उन्होंने आगे दावा किया कि "बिहार में NDA 225 सीटें जीतेगा और 100% हमारी सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को बिहार आ रहे हैं, और बिहार को बहुत कुछ मिलने वाला है।


नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री का समर्थन

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर मांझी ने कहा, "मैं इसका समर्थन करता हूं। कोई भी बिहार का नागरिक या भारत का नागरिक राजनीति में आ सकता है, यह सभी का अधिकार है। 

पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट..

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें