ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: मांझी ने बिहार की 40 सीटों पर ठोका दावा, NDA में सीट शेयरिंग से पहले उतार दिए उम्मीदवार

Bihar Politics: पूर्णिया पहुंचे जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से बिहार विधानसभा की 40 सीटों पर दावा ठोक दिया है. इतना ही नहीं एनडीए में सीटों के बंटवारे से पहले ही मांझी ने एक सीट के लिए उम्मीदवार तक का एलान कर दिया है.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दलों अपनी चुनावी रणनीति के तहत काम भी शुरू कर दिया है। पूर्णिया पहुंचे हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से बिहार विधानसभा की 40 सीटों पर दावा ठोक दिया। इतना ही नहीं उन्होंने एनडीए में सीट शेयरिंग से पहले ही कस्बा विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया।


दरअसल, पूर्णिया के कसबा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां 10 हज़ार से अधिक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं को देखकर मांझी गदगद हो उठे। उन्होंने मंच से ही हम पार्टी के उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। उन्होंने इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की पहली सीट की घोषणा कर दी। 


मांझी ने कहा कि हम पार्टी से कम से कम 20 विधायक जीतकर विधानसभा जाएं, ताकि जनता की बातों को मजबूती से सरकार के सामने रखा जा सके। कसबा विधानसभा क्षेत्र के कलानंद उच्च विद्यालय में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के विधायक और प्रदेश नेतृत्व के दर्जनों नेता शामिल हुए। 


चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी भीड़ देखकर मांझी इतने गदगद हो गए कि उन्होंने मंच से ही कसबा विधानसभा के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। जीतन राम मांझी ने कहा कि कसबा से 2025 का विधानसभा चुनाव हम पार्टी लड़ेगी और उम्मीदवार राजेंद्र यादव होंगे। 


उन्होंने कहा कि पिछले 2020 के चुनाव में जो नतीजे आए उसके बाद भी पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र यादव पीछे नहीं हटे और लगातार क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बनाया। जिसका नतीजा है कि आज इस धूप में भी कार्यकर्ता सुबह से आकर शामिल हुए हैं। मंच पर संबोधन करते हुए बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने भी उम्मीदवार का ऐलान भरी सभा में कर दिया। जिसके बाद राजेंद्र यादव के समर्थक और कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और जमकर जयकारे लगने लगे।


मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने साफ शब्दों में कहा कि 2020 में भी पार्टी कसबा विधानसभा से एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को तौर पर राजेंद्र यादव को टिकट दिया। राजेंद्र यादव ने मजबूती से चुनाव भी लड़ा लेकिन तीसरे उम्मीदवार की भागीदारी ने वोट का बंटवारा कर जीत से दूर कर दिया था लेकिन इस चुनाव में पार्टी फिर से कसबा से अपने उम्मीदवार उतारेगी और उम्मीदवार राजेंद्र यादव होंगे। मांझी ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार में इस बार हम को कम से कम 20 सीट लाना है, उसके लिए 35 से 40 सीटों पर लड़ना पड़ेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें