ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

झारखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने की बात गलत, मीडिया से बोले बन्ना गुप्ता..बीजेपी वाला इनाम हमें दिला दीजिए

JHARKHAND: करीब 40 घंटे के बाद हेमंत सोरेन के रांची में होने की खबर आई। आज सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक आनन फानन में हेमंत सोरेन ने बुलाई। रांची में सीएम आवास पर यह बड़ी बैठ

झारखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने की बात गलत, मीडिया से बोले बन्ना गुप्ता..बीजेपी वाला इनाम हमें दिला दीजिए
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: करीब 40 घंटे के बाद हेमंत सोरेन के रांची में होने की खबर आई। आज सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक आनन फानन में हेमंत सोरेन ने बुलाई। रांची में सीएम आवास पर यह बड़ी बैठक बुलाई गयी। बैठक में हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी। इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी किसी बैठक में शामिल नहीं हुई थी। पहली बार हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक दल की बैठक में शामिल हुई। कल्पना सोरेन के बैठक में शामिल होने के बाद यह चर्चा होने लगी कि कल्पना सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया जा सकता है। शायद इसी बात को लेकर हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों को मीटिंग के लिए बुलाया। 


वही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम लोग सारे लोग एकजुट हैं। सरकार तस से मस नहीं होगी। हेमंत सोरेन को ढूंढकर लाने वाले को 11हजार रूपये का इनाम बीजेपी ने रखा था। इसे लेकर बन्ना गुप्ता ने कहा कि वो रकम हमे दिला दीजिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो आरोप लगा रही है वो गलत है। कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की चर्चा पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बदले जाने की कोई बात ही नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन जनता के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ईडी ने जो समय सीमा तय की है उस समय सीमा में वे ईडी के सवालों का जवाब देंगे। 31 जनवरी को हेमंत सोरेन खुद ईडी के समक्ष पेश होंगे। 


बता दें कि 31 जनवरी को ईडी के समक्ष हेमंत सोरेन पेश होंगे। ईडी की पूछताछ से पहले वे विधायकों के साथ रांची में बैठक कर रहे हैं। शाम 4.30 बजे जेएमएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। कल्पना सोरेन विधायक नहीं है इसके बावजूद वो विधायकों की बैठक में शामिल हुई। इस बैठक के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे और पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाएंगे?  जेएमएम, कांग्रेस और राजद विधायकों से साथ के बाद हेमंत सोरेन ने बापू को नमन किया। 





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें