ब्रेकिंग
सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम'

Bihar News: करोड़ों की सौगात से बदल जाएगी जहानाबाद की तस्वीर, 14 फरवरी को CM नीतीश देंगे बड़ा तोहफा

सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद जहानाबाद की DM अलंकृता पांडेय ने बताया कि 14 फरवरी को 248 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

BIHAR
सीएम की प्रगति यात्रा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Cm Nitish in Jehanabad: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 फरवरी दिन शुक्रवार को जहानाबाद आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जहानाबाद आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम अलंकृता पांडेय खुद अधिकारियों की टीम के साथ पिछले कई दिनों से सीएम के आगमन वाले निर्धारित व संभावित स्थलों पर जाकर वहां की तैयारियों का जायजा ले रही हैं। 



बुधवार को भी डीएम व कई अन्य वरीय अधिकारी अमथुआ एवं काजीसराय में मुख्यमंत्री की यात्रा को ले वहां की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कराने के लिए सक्रियता दिखा रहे हैं। डीएम ने बताया कि लगभग 248 करोड़ रुपए से अधिक क योजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को हर छोटी से छोटी बातों को लेकर कई जरूरी निर्देश देकर सबकुछ ठीक करने की हिदायत दी।



सीएम की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह सीएम के कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके भ्रमण के रास्तों पर सुरक्षा तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विदित हो कि मुख्यमंत्री जहानाबाद जिले में सबसे पहले धरहरा पहुंचेंगे उसके बाद अमथुआ पंचायत में बने नए विद्यालय एवं पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे उसके बाद सड़क मार्ग  से शहर के अरवल मोड आएंगे। 



उसके बाद इंदौर स्टेडियम पहुंचकर नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तत्पश्चात ग्राम प्लेक्स में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यह तमाम कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निर्धारित हैं। सीएम के आगमन को लेकर 14 फरवरी को शहर के ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव किया गया है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध मुख्यमंत्री के आगमन के दिन 14 फरवरी को शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। 



एसडीएम एवं ट्रैफिक डीएसपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक गया से पटना की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन सुबह 6 बजे से संध्या 6 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करेगी। पटना से गया जाने वाले वाहन के शहर में प्रवेश पर भी रोक रहेगी। अरवल से घोसी एवं हुलासगंज की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन मखदुमपुर थाना के सामने से जाएगी। कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी। हुलासगंज से पटना की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन इस्लामपुर एवं एकंगरसराय होते हुए पटना की ओर जाएगी। कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें