ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

JDU सांसद के भाई को जान से मारने की कोशिश, हथियारबंद अपराधियों ने किया हमला

PURNIYA : पूर्णिया में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए आए दिन एक के बाद एक बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार की देर रात

JDU सांसद के भाई को जान से मारने की कोशिश, हथियारबंद अपराधियों ने किया हमला
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNIYA : पूर्णिया में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए आए दिन एक के बाद एक बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

बुधवार की देर रात अपराधियों ने जदयू सांसद संतोष कुशवाहा के भाई पर जानलेवा हमला बोल दिया. हालांकि इस हमले में सांसद के बड़े भाई हरेंद्र कुशवाहा बाल बाल बच गए लेकिन अपराधियों ने उनकी स्कॉर्पियों गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हरेंद्र कुशवाहा बुधवार की रात 1 बजे के करीब एक शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे, तभी रामबाग पुल के पास कुछ अपराधियों ने उनकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो को ओवर टेक किया और फिर उन्हें उतारने की कोशिश करने लगे. उसके बाद उन्होंने अपराधियों को बताया कि वे सांसद के भाई हैं तो अपराधियों ने उनपर हमला बोल दिया. इस हमले में सांसद के भाई किसी तरह जान बचाकर भागे, लेकिन उनकी गाड़ी  क्षतिग्रस्त हो गई. 

गुरुवार को सांसद के भाई ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज होने के बाद जांच में जुट गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें