ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज, 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी होगी चर्चा

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आज पटना में होने जा रही है। इसके पहले कल यानी शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय परि

JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज, 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी होगी चर्चा
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आज पटना में होने जा रही है। इसके पहले कल यानी शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय परिषद के एजेंडों पर चर्चा की गई थी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज शाम प्रदेश जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बुलाई गई है। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित परिषद के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे। 


शनिवार को हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद ही जनता दल यूनाइटेड ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बना रहा है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है और आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी इस पर चर्चा होगी। पार्टी इस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी कि कैसे जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया जाए। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के फैसले पर भी परिषद अपनी मुहर लगाएगा। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।


इसके अलावे राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जातीय जनगणना के मसले पर राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जा सकता है। पार्टी कई अन्य मसलों पर भी पार्टी फैसला कर सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पदाधिकारियों की बैठक के दौरान ही कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम किया जा रहा है उसे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाए जेडीयू इसके लिए काम करेगा। संगठन को लेकर राष्ट्रीय परिषद की बैठक में क्या चर्चा होती है इस पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें