ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Bihar Politics: बिहार में समय से पहले विधानसभा चुनाव के दावे पर JDU का दो टूक जवाब, जानिए.. नीतीश के मंत्री ने क्या कहा?

Bihar Politics: बिहार में विपक्षी दलों के इस दावे पर कि विधानसभा का चुनाव समय से पहले होगा, इसपर सत्ताधारी दल जेडीयू का जवाब आया है. जेडीयू ने कह दिया है कि एनडीए पूरी तरह से तैयार है विपक्ष अपनी चिंता करे।

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे दावे और वादे तेज होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल का कहना है कि इस बार भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल दावा कर रहे हैं कि बिहार में समय से पहले ही विधानसभा चुनाव हो जाएगा। विपक्ष के इस दावे पर जेडीयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी ने दो टूक जवाब दिया है।


दरअसल, बिहार में विधानसभा का चुनाव इस साल के अंत में अक्टूबर और नवंबर के महीने में होने हैं हालांकि विपक्षी दल लगातार दावा कर रहे हैं कि बिहार में समय से पहले विधानसभा के चुनाव होंगे। विपक्षी दल इस तरह के दावे कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने विपक्ष के दावे पर जवाब दिया है और कहा है कि एनडीए हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है विपक्ष अपनी चिंता करे।


बिहार विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने की अटकलों पर जेडीयू के सीनियर लीडर और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार में चुनाव कब होना है यह हर किसी को पता है, लोग आते रहे हैं और फिर से आएंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार एनडीए पूरी तरह से न सिर्फ एकजुट है बल्कि किसी भी समय हमलोग चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 


उन्होंने आगे कहा कि यह सब तकनीकी बातें हैं चुनाव आयोग को ही फैसला लेना है वरना बिहार में एनडीए की सभी पार्टियां नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसी भी समय तैयार है, वह चाहे चुनाव हो या विपक्ष की कोई भी चुनौती हो इसका सामना करने को हमलोग हमेशा तैयार हैं।


वहीं जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया तो विजय चौधरी ने साफ कहा कि नीतीश कुमार ने ही इस पार्टी को खड़ा किया है। वे जो करेंगे, वही होगा। इसमें किसी और को दिमाग लगाने या सलाह देने की जरूरत नहीं है।


वहीं मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा मुख्यमंत्री की अन्य यात्राओं से बिल्कुल अलग थी। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया, उनकी बातें सुनी गईं और जरूरी घोषणाएँ भी की गईं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का असर आने वाले दिनों में जरूर देखने को मिलेगा और राज्य की जनता इस यात्रा को लंबे समय तक याद रखेगी।

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट..

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें