ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Politics: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण के समर्थन में उतरे बिहार के JDU सांसद, कहा- बिल्कुल सही है, जरूर बनना चाहिए

Bihar Politics: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण पर जारी सियासी घमासान के बीच जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इसका समर्थन किया। मुसलमान बनाना चाहते हैं तो मस्जिद जरूर बननी चाहिए।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर मचे घमासान के बीच बिहार के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार इसके समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण हो रहा है तो वह बिल्कुल ठीक है।


जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि भारत देश में संवैधानिक व्यवस्था है। हर जाति और धर्म के लोग इस देश में रहते हैं और उनको लेकतंत्र में अपने-अपने धर्म को मानने का पूरा अधिकार है। अगर बंगाल में बाबरी मस्जिद बना है या बन रहा है तो यह अच्छी बात है। जो उस धर्म को मानने वाले लोग हैं, उनके लिए तो अच्छा जरूर है।


बाबरी मस्जिद के विरोध में कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बाबर को मैने देखा नहीं है, हम लोगों ने किताबों में पढ़ा है। बाबर क्या थे और क्या नहीं थे उसके विषय में हम कुछ नहीं कहना चाहते हैं। भारत को जब आजादी मिली, सब से जो संवैधानिक व्यवस्था बनी है उस संवैधानिक व्यवस्था में सबको जीने का अधिकार है और हर किसी को अपने अपने धर्म का प्रचार करने की छूट है।


क्या आपको लगता है कि बाबरी मस्जिद बनना सही है? इस सवाल पर जेडीयू सांसद ने कहा कि बिल्कुल सही है। उनके लिए सही है, जरूर बनना चाहिए। अगर मुस्लिम धर्म के लोग बनाना चाहते हैं तो बनना चाहिए इसमे क्या दिक्कत है। बीजेपी ही नहीं विरोध कर रही है बल्कि खुद वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधायक को पार्टी से निकाल दिया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें