ब्रेकिंग
BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

बुरे फंसे JDU विधायक गोपाल मंडल: धमकी और गाली-गलौज करने के मामले में केस दर्ज, पार्टी नेता ने ही लगाए हैं गंभीर आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

BHAGALPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों उनकी ही पार्टी के नेता और होटल संचालक नरेश मंडल

बुरे फंसे JDU विधायक गोपाल मंडल: धमकी और गाली-गलौज करने के मामले में केस दर्ज, पार्टी नेता ने ही लगाए हैं गंभीर आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों उनकी ही पार्टी के नेता और होटल संचालक नरेश मंडल ने गाली-गलौज करने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था। जेडीयू नेता की शिकायत पर परबत्ता थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।


दरअसल, गोपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जेडीयू जदयू नेता नरेश मंडल ने गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया है कि खगड़ा गांव में उनका एक लाइन होटल है। बीते शुक्रवार को जदयू के प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में उक्त होटल में एक बैठक हुई थी। इस दौरान विधायक गोपाल मंडल ने एक-दो बार उन्हें फोन किया लेकिन वह कॉल रीसिव नहीं कर सके थे।


रात में जब उन्होंने गोपाल मंडल को कॉल किया तो विधायक भड़क उठे। जाति सूचक गाली देते हुए शिकायतकर्ता के होटल को उजाड़ने की धमकी दी। नरेश मंडल ने आरोप लगाया है कि विधायक ने कहा है कि मेरे दुश्मन सबको बैठाते हो, आते हैं वहीं मार देंगे। जिसके बाद नरेश मंडल ने जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए परबत्ता थाने में आनेदन किया था। नरेश मंडल के आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाने में केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।


पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। एसडीपीओ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच के बाद आगे एक्शन लिया जाएगा। अब सभी की नजर पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी है। जांच में अगर गोपाल मंडल दोषी पाए जाते हैं तो क्या सत्ताधारी दल के एक बाहुबली विधायक के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले सकेगी? या अन्य मामलों की तरह इस मामले की भी लीपापोती कर दी जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें