ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Politics: बिहार चुनाव में जीत के बाद JDU ने शुरू किया सदस्यता अभियान, सीएम नीतीश कुमार ने की शुरुआत; एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद JDU ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की और पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत से उत्साहित जेडीयू ने शनिवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री के हाथों सदस्यता ग्रहण करने के लिए नेताओं में होड़ मची रही।


दरअसल, 6 दिसंबर को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेसी सिंह और वशिष्ठ नारायण सिंह के समेत कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बहुत बड़ी बात है। आज से हम लोग सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। पूरे बिहार में अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस कार्यक्रम में आए थे और जिस तरीके से हम लोगों को प्रचंड जीत मिली है उसके बाद यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। हमारे कार्यकर्ता पूरे बिहार में जाएंगे और सदस्य अभियान चलाएंगे।


वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने आज अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमें आज सदस्यता कराई जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।


उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत के बाद आज यह बड़ा कार्यक्रम था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आना ही बहुत बड़ी बात है। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों ने आज उन सभी लोगों को सम्मानित किया है जिन लोगों ने इस पर प्रचंड जीत में अपनी भूमिका निभाई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें