ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

JDU के प्रशिक्षण शिविर में RCP देंगे कार्यकर्ताओं को संगठन पर टिप्स, PK के शामिल होने पर संशय

PATNA : जनता दल यूनाइटेड का प्रशिक्षण शिविर आगामी 22 और 23 जनवरी को राजगीर में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। प

JDU के प्रशिक्षण शिविर में RCP देंगे कार्यकर्ताओं को संगठन पर टिप्स, PK के शामिल होने पर संशय
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जनता दल यूनाइटेड का प्रशिक्षण शिविर आगामी 22 और 23 जनवरी को राजगीर में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। पार्टी के लगभग 400 मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग सेशन का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन में काम करने वाले नेताओं को चुनावी रणनीति के लिए तैयार करना है। 



प्रशिक्षण शिविर में जिन मास्टर ट्रेनों को प्रशिक्षित किया जाएगा वह हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को ट्रेनिंग देंगे। राजगीर के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह भी संगठन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में जेडीयू के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। 


हालांकि जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर में प्रशांत किशोर के शामिल होने को लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। प्रशांत किशोर का कार्यक्रम अब तक कंफर्म नहीं हो पाया है। सियासी जानकार मानते हैं कि CAA को लेकर आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर जिस तरह एक दूसरे के सामने दिखे हैं उसके बाद संभव है कि प्रशांत किशोर प्रशिक्षण शिविर से खुद को अलग रखें।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें