ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Bihar Politics: ‘अफीम की खेती करते हैं, उनको सांसद नहीं मानता’ गोपाल मंडल का JDU सांसद अजय मंडल पर नया आरोप

Bihar Politics: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पार्टी सांसद अजय मंडल पर अफीम की खेती, हत्या और अवैध कारोबार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। जवाब में अजय मंडल ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पार्टी से गोपाल मंडल को बाहर निकालने की मांग की है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार की सियासत में भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल और गोपालपुर के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेता अब आमने-सामने आ गए हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल पर अफीम की खेती करने, शराब कारोबार में लिप्त होने और हत्या जैसे संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अजय मंडल ने शराब कारोबारी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और कई अन्य हत्याएं करवा दीं।


गोपाल मंडल ने यहां तक कह दिया कि जेडीयू ने भले ही अजय मंडल को टिकट दे दिया हो, लेकिन मैं उन्हें अपना सांसद नहीं मानता। वे अपराध कर पैसे कमाते हैं, और गलत संगति में रहते हैं। उन्होंने एक महिला का भी जिक्र करते हुए कहा कि अजय मंडल के साथ जो महिला दिखती है, वह मुंगेर की रहने वाली है और पोस्टर लगवाती है। अगर वह पार्टी की नेता है तो विधायक को छोड़कर इस तरह क्यों प्रचार कर रही है? इसकी जांच होनी चाहिए।


बता दें कि कुछ दिन पहले एक महिला पार्टी नेत्री को लेकर अजय मंडल ने गोपाल मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके जवाब में गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि मैं अपने सभी बयानों पर कायम हूं। एफआईआर से डरने वाला नहीं हूं। अगर जांच निष्पक्ष हो जाए तो अजय मंडल फंस जाएंगे।


सांसद अजय मंडल ने इन आरोपों को बेबुनियाद और भद्दा बताया है। उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल बिना आधार के शर्मनाक आरोप लगा रहे हैं। पार्टी आलाकमान से मांग करूंगा कि उन्हें पार्टी से बाहर किया जाए। अब तक एफआईआर दर्ज करवाई है, अब उनकी भाषा में जवाब भी दूंगा। मीडिया को बुलाकर सच्चाई सामने लाऊंगा। ऐसे लोग पार्टी में रहने लायक नहीं हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें