ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोले नीतीश.. कौन क्या करता है, इससे हमें मतलब नहीं, हम अपने स्टैंड पर कायम हैं

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से बढ़ते दबाव को काउंटर करने के लिए बीजेपी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात की थी. जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर नीत

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोले नीतीश.. कौन क्या करता है, इससे हमें मतलब नहीं, हम अपने स्टैंड पर कायम हैं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से बढ़ते दबाव को काउंटर करने के लिए बीजेपी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात की थी. जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर नीतीश सरकार में शामिल बीजेपी के मंत्री भी मांग करने लगे हैं. ऐसे में जब नीतीश कुमार से इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने फिर एक बार जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कानून की बजाय जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "कौन क्या कहता है, करता है, इससे हमें कोई मतलब नहीं. हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ है." नीतीश कुमार ने कहा कि "जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है." सीएम नीतीश ने कहा कि हमने बिहार में जागरूकता के जरिए प्रजनन दर में कमी आई है. आज बिहार का प्रजनन दर घटकर 4  से 3 पर जा पहुंचा है और अगले 5 साल में हम इसे दो पर ले आएंगे.


नीतीश ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून अपनी जगह है. राज्य सरकार ने जो फैसला लेती हैं, वह अपनी जगह है. लेकिन हमारा मानना है कि इसके लिए जन जागरण सबसे महत्वपूर्ण कदम है. आपको बता दें कि जातीय जनगणना के मसले पर सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखा था. इस लेटर का जवाब अब तक के प्रधानमंत्री की तरफ से नहीं दिया गया. नीतीश कुमार को पीएम ने अब तक मिलने का वक्त भी नहीं दिया है. अपनी अनदेखी से कहीं न कहीं नीतीश कुमार अंदर ही अंदर बेचैनी में हैं. 


जेडीयू के नेता लगातार यह बयान दे रहे हैं कि जातीय जनगणना के मसले पर उनकी पार्टी समझौता नहीं करेगी. ऐसे में बीजेपी ने रणनीतिक बदलाव करते हुए जातीय जनगणना को काउंटर करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा सामने ला दिया है. अब जनसंख्या नियंत्रण कानून पर दबाव बढ़ा है जिसके बाद नीतीश कुमार का यह ताजा बयान सामने आया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें