ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

चिराग पर आरसीपी का हमला, बोले..जो बुझ गया, उस पर क्या हमला बोला जाए, चिराग का पलटवार..बहुत आंधी देखी, वो हमें क्या बुझाएंगे

DESK: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचे आरसीपी सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री व राज्य सभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह के

चिराग पर आरसीपी का हमला, बोले..जो बुझ गया, उस पर क्या हमला बोला जाए, चिराग का पलटवार..बहुत आंधी देखी, वो हमें क्या बुझाएंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचे आरसीपी सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री व राज्य सभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह के जमुई आगमन पर विधायक श्रेयसी सिंह ने भी उनका स्वागत किया। आरसीपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जमुई सांसद चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि जो बुझ चुका है, उस पर क्या हमला बोलना? वही आरसीपी सिंह के इस बयान पर चिराग पासवान ने जमकर भड़ास निकाला है। चिराग पासवान ने कहा कि चिराग बुझेगा या जलेगा यह उनके हाथ में नहीं है। आरसीपी सिंह के साथ-साथ चिराग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर बरसे। 


दरअसल केंद्रीय इस्पात मंत्री व राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह जमुई के सिकंदरा के रास्ते नवादा के लिए रवाना हो रहे थे तभी इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई आने पर मुख्य चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। सिकंदरा के जगदंबा मंदिर के पास सैकड़ों जेडीयू कार्यकर्ताओं गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। 


वही इसके लिए आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो बुझ गया है उस पर क्या हमला बोला जाए? वही तेजस्वी और जगदानंद सिंह को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कुछ भी नहीं बोला।



अमृत महोत्सव के दौरान जमुई सांसद चिराग पासवान शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचे थे। जहां केंद्रीय इस्पात मंत्री व राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने मीडिया से बातचीत की और जमकर हमला बोला। चिराग इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर बरसे। 



उन्होंने कहा कि चिराग बुझेगा या जलेगा यह उनके हाथ में नहीं है। चिराग पासवान ने कहा कि उनका वश चलता तो वो कबका मुझे और मेरे पिताजी को बुझा दिए होते। मेरे पिताजी को भी बुझाने का प्रयास उन लोगों ने और उनके पार्टी के मुखिया ने कई बार किया था। लेकिन ना वो हमारे नेता को बुझा पाए और ना ही चिराग को ही बुझा पाएंगे। चिराग कितना जलेगा, नहीं जलेगा यह जमुई और बिहार की जनता तय करेगी।



केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जब मंत्री बनकर दिल्ली से पटना आप आये थे। उस वक्त आपके स्वागत में पानी की तरह पैसा खर्च किया गया। वह पैसा बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगाया जाता या फिर बिहार के विकास में तो ज्यादा बेहतर होता। इतना पैसा स्वागत पर खर्च करवाकर किसे दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।   


चिराग ने कहा कि आप अपनी ही पार्टी में अपने ही नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। चिराग को बुझाने की कोशिश बहुत सी आंधियों ने की लेकिन हिला भी नहीं पाए। मुझे जमुई की जनता का प्यार मिला और आशीर्वाद मिला। जनता का प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी हिफाजत खुद बिहार की जनता कर रही है। उसे आरसीपी सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लाख बुझाने का प्रयास करें लेकिन इसमें कभी सफलता नहीं मिलेगी।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें